उत्तराखंड शासन ने 22 आईएफएस अधिकारीयों के किए तबादले पढ़िए किसे कहा मिली नई तैनाती।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

 देहरादून/ उत्तराखंड शासन ने वन विभाग के 22 आईएफएस (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें एक अपर प्रमुख वन संरक्षक, एक मुख्य वन संरक्षक, आठ वन संरक्षक और 12 डीएफओ (डिवीजनल फारेस्ट आफिसर) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पांडे को अपर प्रमुख वनसंरक्षक वन्यजीव का जिम्मा दिया गया है। अभी तक वे वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण का दायित्व संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी, एसएसपी  नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की बनभूलपुरा दंगे में कार्यवाही लगातार है जारी,हिंसा में शामिल 04 उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक 100 उपद्रवियों को भेजा सलाखों के पीछे।

मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा से वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन, वन्यजीव संरक्षण एवं सूचना का प्रभार हटाया गया है। वन मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबंधन के साथ ही वह नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन का प्रभार भी देखेंगे। वन संरक्षकों में नीतीशमणि त्रिपाठी को पदोन्नति के फलस्वरूप वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी में अपर निदेशक के पद पर तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉अल्मोड़ा, दूध पीती बच्ची व 4 साल के बच्चे को छोड़कर महिला हुई फरार।

अन्य वन संरक्षकों में दीप चंद्र आर्य को पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी से कार्ययोजना अधिकारी हल्द्वानी, पंकज कुमार को पौड़ी से निदेशक नंदादेबी बायोस्फीयर रिजर्व, आकाश वर्मा को वन विकास निगम से वन संरक्षक गढ़वाल, डॉ. विनय भार्गव को यमुना वृत्त से पश्चिमी वृत्त, मयंक शेखर झा को चकराता से क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम, कोको रोसे को जायका परियोजना से वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत्त भेजा गया है। वन संरक्षक कहकशां नसीम को वन संरक्षक यमुना वृत्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉द्वाराहाट के एना पार के ग्रामीणों ने भरी हुंकार रोड़ नहीं तो बोट नहीं।

इसके अलावा, डीएफओ नीरज कुमार को हरिद्वार से देहरादून, वैभव कुमार सिंह को मसूरी से हरिद्वार, अमित कंवर को नरेंद्रनगर से मसूरी, जीवन मोहन दगाड़े को पिथौरागढ़ से नरेंद्रनगर, आशुतोष सिंह को कालागढ़ से पिथौरागढ़, हिमांशु बागड़ी को तराई केंद्रीय से तराई पूर्वी, अभिमन्यु सिंह को रुद्रप्रयाग से चकराता (उप निदेशक गोविंद वन्यजीव विहार का अतिरिक्त प्रभार) कल्याणी को प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय से रुद्रप्रयाग, महातिम यादव को अनुश्रवण मुल्यांकन व आईटी से उप निदेशक राजाजी नेशनल पार्क, कुंदन कुमार को पुरोला से अनुसंधान हल्द्वानी, अभिलाषा सिंह को अपर यमुना व गोविंद पशु विहार से उप निदेशक वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी स्थानांतरित किया गया है। सहायक वन संरक्षक उमेश चंद्र तिवारी को तराई केंद्रीय वन प्रभाग का प्रभारी डीएफओ बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *