रुद्रप्रयाग/ रुद्रप्रयाग मे हुए नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष के चुनाव मे पूर्व सैनिक राय सिंह बिष्ट पर व्यापारीयो ने भरोसा जताया है चुनाव परिणाम के बाद उन्हें अध्यक्ष पद निर्वाचित घोषित किया गया। कड़े मुकावाले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी लक्षमण सिंह बिष्ट को 25 मतों से पराजित किया।
रुद्रप्रयाग नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष चुने गए राय सिंह बिष्ट, कड़ी टक्कर में राय सिंह को मिले 349 मत तो वही उनके प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मण बिष्ट को 324 मत प्राप्त हुए जीत के बाद नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष ने अपने समर्थक व्यापारियों के साथ नगर में विजयी जुलूस निकालते हुए सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।