अल्मोड़ा/ सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में होली पूरे शबाब पर है। परंपरागत बैठकी होली के साथ ही खड़ी होली का आयोजन भी हो रहा है। महिलाओं में होली के प्रति खासी उमंग देखी जा रही है। घर-घर होली महफिलों का आयोजन हो रहा है।
इतवार को भाजपा नेता किरन पत के आवास साई मन्दिर के पास में महिला होली का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक होली का जम कर गायन किया। इस दौरान स्वांग भी प्रस्तुत किए गए।