चमोली/ भक्त राम सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय गौचर, एकल अभियान संस्था कर्णप्रयाग एवं नगर पालिका परिषद, गौचर महिला पदाधिकारियों ने, 8वी वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों को राखी बाँधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।
शुक्रवार को 8वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैम्प में विरेन्द्र सिंह रावत (सेनानी) के निर्देशन में एवं मनोज शाह, उप सेनानी के तत्वाधान में वाहिनी कैम्प परिसर में रक्षाबंधन पर्व मनाने आये सभी आगन्तुको का वाहिनी के पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर भक्त राम सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल एवं केन्द्रीय विद्यालय गौचर, के विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के इस पावन अवसर को 8वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सभी जवानों की कलाई पर राखी बांधकर बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके उपरांत एकल अभियान संस्था एवं नगर पालिका परिषद, गौचर महिला पदाधिकारियो के द्वारा भी जवानो को राखी बाधी गयी।
रक्षाबंधन का यह पर्व भाई और बहन के बीच असीम प्यार, विश्वास और संरक्षण का प्रतीक हैं देश की रक्षा के लिए हमारे जवान हर समय, हर मौसम और हर परिस्थिति में सीमा पर तैनात रहते है। महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, ब्रहमकुमारी संस्था, एकल अभियान संस्था एवं नगर पालिका महिला पदाधिकारियो के द्वारा स्वंय अपने हाथो से राखियाँ बनाकर जवानो की कलाइयों पर बाँधकर इनको अपने परिवार से दूर रहते हुए भी परिवार का सांनिध्य महसूस कराया। इस पावन अवसर पर विरेन्द्र सिंह रावत, सेनानी, ने कहा कि रक्षाबंधन भाई और बहन के बीच प्यार का अनोखा बंधन है। भाई अपनी बहन की रक्षा और देखभाल का संकल्प करता है। हम सभी जवान अपने परिवार से पहले अपने देश की आन-बान और शान को प्राथमिकता देतें है।
तथा आज के इस पावन पर्व पर वाहिनी प्रांगण में राखी बाँधने आये स्कूल, नगर पालिका एवं संस्थाओं द्वारा हमे राखी बाँधकर परिवार के साथ होने का सुखद अनुभव कराया है। जो हमारे जवानो के साहस और वीरता में बढोतरी प्रदान करता है। अन्त में सेनानी महोदय द्वारा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की तरफ वाहिनी प्रांगण में आये स्कूल, नगर पालिका परिषद एवं सस्थाओं के इस पर्व पर आने से मिले स्नेह और प्यार की बहुत-2 सराहना की।