देहरादून/ उत्तराखंड में 2 महीने से शुष्क चल रहे मौसम का मिजाज अब आज से बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे सूखी ठंड से बहुत हद तक राहत मिल सकती है।
उत्तराखंड में लंबे वक्त से मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके चलते सूखी ठंड ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ है।
मौसम शुष्क होने के कारण दिन और रात के तापमान में भी अंतर बढ़ रहा है। सुबह और शाम की ठंड में इजाफा होने के साथ ही दिन के वक्त भी खासी ठंड होने लगी है। दिन के वक्त चटक धूप खिलने के बावजूद ठंड का एहसास होने लगा था। सर्द हवाओं ने दिन की धूप में भी ठंडक ला दी है। शुष्क मौसम के कारण सूखी ठंड पड़ रही थी वही आज से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
देशभर में मौसम प्रणाली
पश्चिमी विक्षोभ जो पाकिस्तान और आसपास के पंजाब में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में था अब उत्तर पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी ऊपर है।
प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम उत्तर में है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप पर है। उत्तर तमिलनाडु पर बना कम दबाव का क्षेत्र और इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण अब कमज़ोर पड़ गया एक नया पश्चिमी विक्षोभ 5 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है।
पिछले 24 घंटों के बीच समूचे देश में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई।तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हुई।
पूर्वोत्तर भारत में पड़ा मध्यम से हल्का कोहरा।
पंजाब, हरियाणा के साथ ही उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर चली।
पूर्वोत्तर भारत, बिहार, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा पड़ा।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि अगले 24 घंटे के बीच दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है।
तमिलनाडु तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
दक्षिण लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक में हल्की बारिश संभव हो सकती है जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति संभव है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा पड़ सकता है।