शर्मनाक, उत्तराखंड में यहां 3 किशोरों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप करने के बाद नाबालिग को फैंका छत से नीचे।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ उत्तराखंड से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। तीन युवकों पर किशोरी के साथ हैवानियत करने का आरोप लगा है। आरोप है कि गैंगरेप के बाद किशोरी को छत से नीचे फेंका गया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में भारी वर्षा होने का अनुमान।

मामला हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के पथरी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता शनिवार को अपने घर के पीछे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। लड़की ने गांव के ही तीन युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉 गैरसैण में विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियों के प्रगति की समीक्षा बैठक।

परिजनों का कहना है कि वारदात के दौरान जब कुछ लोग वहां पहुंचे तो आरोपियों ने लड़की को छिपाने के लिए उसे मकान की छत से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *