रामदेव और बालकृष्ण पर जमीन कब्जाने का लगा गंभीर आरोप न्याय न मिलने पर परिवार के 10 लोगो की एक साथ आत्मदाह की चेतावनी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

रुड़की/ एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रामदेव बालकृष्ण मर गया हाय हाय रामदेव बालकृष्ण मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रामदेव और बालकृष्ण पर उनकी जमीन कब्जाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से एक ज्ञापन राज्यपाल को भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। न्याय न मिलने पर लोगों ने 15 अगस्त को परिवार के 10 लोगों के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है।

यह भी पढ़ें 👉 द्वितीय चरण के मतदान हेतु तृतीय रैंडमाइजेशन संपन्न, 3485 कार्मिकों को ड्यूटी का हुआ आवंटन।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रुड़की एसडीएम कार्यालय के बाहर दर्जनों लोगों ने धरना प्रदर्शन करके रामदेव और बालकृष्ण के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन पर बैठे पीड़ित मोहनलाल और उनके वकील रघुदेव सिंह ने रामदेव और बालकृष्ण पर आरोप लगाते हुए बताया कि 6 साल पहले पतंजलि के पास उन्होंने एक भूमि खरीदी थी जिसका उनके पास बैनामा आदि लिखित दस्तावेज है परन्तु इसके बावजूद भी रामदेव उक्त जमीन को अपनी बता रहा है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन इसके बावजूद भी अभी हाल ही में कावड़ यात्रा के दौरान जमीन पर कांवड़ियों के लिए शिविर लगाए जाने के बहाने जमीन पर कब्जा कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉 कारगिल दिवस की 26 वी वर्षगॉठ ‌पर शहीद स्मारक छावनी में शौर्य दिवस समारोह पूरी श्रद्धा एवं सम्मान से ‌मनाया‌।

आरोप है कि जब वह अपनी जमीन पर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट ही नहीं बल्कि उन्हें वहां से भगा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीजीपी, एसएसपी सहित संबंधित अधिकारियों को इसकी शिकायत की है लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जिससे परेशान होकर पीड़ित आज अपने वकील और अपने परिजनों के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हुआ।

यह भी पढ़ें 👉 मानवता हुई शर्मशार 13 लोगों ने मिलकर 14 वर्षीय किशोर का किया यौन उत्पीडन फिर हत्या करके शव को फैंका नहर में।

उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पीड़ित मोहनलाल ने कहा कि यदि उनको न्याय नहीं मिला तो वे 15 अगस्त को परिवार के 10 लोगों के साथ आत्मदाह कर लेंगे। इस बीच धरने पर बैठे लोगों ने जमकर रामदेव और बालकृष्ण के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *