सुबह-सुबह उत्तराखंड के इस जिले की धरती डोली भूकंप के झटको से घरो से बाहर भागे लोग।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ उत्तराखंड में भूकंप के एक बार फिर झटके महसूस किए गए हैं हालांकि किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है फिर भी लोग घरों से बाहर निकले भूकंप उत्तरकाशी जिले में आया है जहां पर इससे धरती डोल गई।

यह भी पढ़ें 👉 वन्य जीव सप्ताह का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

शुक्रवार को तड़के सुबह-सुबह उत्तरकाशी जिले के पुरोला तहसील क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूकंप रिक्टर पैमाने पर 2.1 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे भगवान बद्रीविशाल के कपाट, इन तारीखों को बंद होंगे द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट।

भूकंप का केंद्र स्यालुका ग्राम गुन्दियाटगांव और डोखरीयानी के बीच स्थित बताया गया है जिसकी गहराई पृथ्वी की सतह से 5 किलोमीटर नीचे थी। यह झटके 03 अक्टूबर की रात 01:42 बजे महसूस किए गए। राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा प्राप्त सूचना के मुताबिक गुन्दियाटगांव और महरगांव क्षेत्र में हल्के झटके महसूस किए गए लेकिन अब तक किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉 मित्र पुलिस का कारनामा देहरादून में थानाध्यक्ष ने शराब के नशे में धूत होकर जमकर मचाया तांडव एक के बाद एक गाड़ी को मारी टक्कर।

भूकंप की जानकारी मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी थानों, पुलिस चौकियों और राजस्व अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रख दिया गया साथ ही स्थिति की रिपोर्ट ली। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *