हल्द्वानी/ आज यानी बृहस्पतिवार को उत्तराखंड से दिल्ली आ रही बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई है। हादसे के दौरान बस में 24 लोग सवार थे। बस के अचानक पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मची गई। घटना में लगभग 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना उत्तर-प्रदेश के गाजियाबाद में हुई है। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर हाईटेक कॉलेज के समीप एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया जा रहा कि बस उत्तराखंड के हल्द्वानी से दिल्ली आ रही थी। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर यात्रियों की बस पलटी है। हादसे में बस सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं 12 लोग घायल हो गए है। घटना सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर हुई है।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। जबकि बाकी सवारियों को दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना किया गया है। हादसे की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है। इसके अलावा पुलिस घटना की जांच कर रही है।