हल्द्वानी में जन्मदिन की पार्टी मना रहे अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के युवक की चलती कार से गिरकर हुई मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ काठगोदाम थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाना 21 वर्षीय युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। गुरुवार देर रात जमरानी कॉलोनी (पनचक्की) के समीप चलती कार से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद उसके दोस्त उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय सड़क किनारे घायल हालत में छोड़कर वहां से गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 बीना वर्दी वाला गुंडा पुलिस ने प्रेस की आजादी और महिला सुरक्षा दोनों को कुचला क्या होगी कार्रवाई?

मृतक की पहचान तुलसी नगर (पाली सीट) काठगोदाम निवासी 21 वर्षीय पुष्कर कोहली के रूप में हुई है। पुष्कर निजी स्कूल की बस में कंडक्टर का काम करता था। उसके पिता एक रेस्टोरेंट में शेफ हैं। पुष्कर परिवार में दो भाइयों में सबसे बड़ा था और मूल रूप से सोमेश्वर के पोखरी गांव का रहने वाला था।

 रात लगभग 3 बजे तक कार में चल रही थी पार्टी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुष्कर गुरुवार देर शाम चार दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि दोस्त कार में घूमते हुए ही पार्टी कर रहे थे। देर रात लगभग 3 बजे तक वे कार से घूमते रहे और स्नैपचैट पर वीडियो भी बना रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉 आईएमडी ने किया 17 राज्यों के लिए मुसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी आंधी, बज्रपात की भी चेतावनी।

इसी बीच कार काठगोदाम की ओर पहुंची। जमरानी कॉलोनी के समीप पुष्कर संदिग्ध परिस्थितियों में चलती कार के दरवाजे से नीचे सड़क पर गिर गया। दोस्तों का कहना है कि कार का दरवाजा खुलने के कारण पुष्कर नीचे गिरा।

घायल दोस्त को छोड़कर भागे साथी

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद पुष्कर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा। आरोप है कि उसके साथ मौजूद दोस्त उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुष्कर को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सिर और गर्दन में गंभीर चोटें

पुष्कर के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली जिले के पोखरी विकास खंड में भालू से जान बचाने के लिए भाग रही दो महिलाएं गिरी 300 मीटर गहरी खाई में एक महिला की हुई मौत दुसरी की भी हालत नाज़ुक।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और घटना के दौरान कार में मौजूद दोस्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पुष्कर वास्तव में कार का दरवाजा खुलने से गिरा था या घटना के पीछे कोई और वजह थी। स्नैपचैट पर बनाए गए वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा सकती है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *