आईएमडी ने किया 17 राज्यों के लिए मुसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी आंधी, बज्रपात की भी चेतावनी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ समूचे देश के बड़े हिस्से में मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 5 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश सहित देश के 17 राज्यों में भीषण बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। देशभर में मानसून के उग्र रूप के बीच मौसम विभाग आईएमडी ने ताजा अलर्ट जारी किया है। 5 सितंबर 2026 को उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली जिले के पोखरी विकास खंड में भालू से जान बचाने के लिए भाग रही दो महिलाएं गिरी 300 मीटर गहरी खाई में एक महिला की हुई मौत दुसरी की भी हालत नाज़ुक।

मौसम विभाग के अनुसार देश के लगभग 17 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली चमकने और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है।

 इन 17 राज्यों में मौसम विभाग का भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय और केरल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में 1200 डॉक्टर 7 सितंबर से जाएंगे हड़ताल पर सरकार और डॉक्टरों के बीच ठनी।

दक्षिण गुजरात से लेकर झारखंड तक बनी ट्रफ लाइन और निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से इन क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही और भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने का जोखिम अधिक जताया गया है।

पर्वतीय राज्यों में ओलावृष्टि और भूस्खलन की चेतावनी किसानों के लिए सलाह

पर्वतीय राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने किसानों को सलाह

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत के खस्ताहाल नागरिक चिकित्सालय को लेकर युवा कांग्रेस मुखर, 7 मांगों को लेकर अस्पताल व जिला प्रशासन से मिलकर दिया ज्ञापन।

 दी है कि तेज आंधी और वज्रपात की स्थिति में वे खुले खेतों में जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

मुख्य शहरों का संभावित तापमान और हवा की स्थिति

दिल्ली में 5 सितंबर को मध्यम बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की हवा चलने का अनुमान है जहां अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 25°C रह सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 26°C, पटना में अधिकतम 32°C और न्यूनतम 27°C, जबकि भोपाल में अधिकतम 26°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है। रांची, जयपुर और चंडीगढ़ सहित अन्य प्रमुख शहरों में भी बादलों के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

One thought on “आईएमडी ने किया 17 राज्यों के लिए मुसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी आंधी, बज्रपात की भी चेतावनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *