उत्तराखंड में यहां हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़त 3 लोगों की हुई मौत 5 गंभीर घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ जिले में सोमवार सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। श्यामपुर थाना क्षेत्र के 4.2 फ्लाईओवर के समीप टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉नैनीताल वन प्रभाग में आदमखोर बाघों का सच आया सामने डीएनए रिपोर्ट से खुले बड़े राज।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

श्यामपुर में कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह श्यामपुर थाना क्षेत्र के 4.2 फ्लाईओवर के पास टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। श्यामपुर पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉केदारनाथ धाम के लिए सभी हेली सेवाएं हुई बंद, अब 15 सितम्बर के बाद दुबारा होंगी शूरु।

घायलों का इलाज जारी है कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे में तीन लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक हादसे में निम्न लोगों की मौत हुई है

अहान उम्र 18 वर्ष पुत्र शराफत निवासी बढ़ापुर नजीबाबाद

फहीम उम्र 35 वर्ष पुत्र अमानत अन्य विवरण प्रतीक्षित
एक अन्य मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी। पांच लोग घायल अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है

सोहने लाल उम्र 25 वर्ष पुत्र राम रईस निवासी रीठ मानसिंह हरदोई

शराफत उम्र 42 वर्ष पुत्र सरमद निवासी बढ़ापुर नजीबाबाद

शबाना उम्र 35 वर्ष पत्नी शराफत निवासी बढ़ापुर नजीबाबाद

यह भी पढ़ें 👉आरक्षित वन क्षेत्र में हुआ वन कर्मियों पर हमला मारपीट कर फाड़ी वर्दी मोबाइल फैंका नहर में।

अनु उम्र 18 वर्ष पुत्र मेहंदी हसन निवासी बढ़ापुर नजीबाबाद

समीम उम्र 42 वर्ष पुत्र हसीनुद्दीन निवासी बिजनौर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले अहान के माता-पिता शराफत और शबाना भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

श्यामपुर पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉शर्मनाक, देहरादून में पढ़ने गई हल्द्वानी और चमोली की दो युवतियां इस हालत में मिली 3 मुस्लिम लड़कों के साथ।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने की सड़क सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *