देहरादून/ यहां त्यूणी तहसील के भूठ गांव से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।
रविवार सुबह राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में काम करने आए डिरनाड गांव के तीन युवक मृत मिले तीनों राज मिस्त्री का काम करते थे और कई दिनों से गांव में रहकर निर्माण कार्य कर रहे थे।
और गैस सिलिंडर पूरी तरह खाली था मृतकों की पहचान प्रकाश, संजय (दोनों सगे भाई) और उनके रिश्तेदार संदीप के रूप में हुई है। राजस्व पुलिस की शुरुआती जांच में मामला गैस लीकेज से दम घुटने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।