21 जनवरी से मौसम लेगा करवट 23–24 को होगी झमाझम बारिश पर्वतीय क्षेत्रों में होगी बर्फबारी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ नवंबर से अब तक उत्तराखंड में बारिश की बूंद नहीं गिरने से सूखे के हालात पैदा हो गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार हिमालयी राज्यों में सर्वाधिक सूखे की स्थिति उत्तराखंड में ही पैदा हुई है। बर्फबारी के महीनों में पहाड़ के ग्रामीण बारिश की बूंद-बूंद और बर्फ के फाहों के लिए तरस रहे हैं। मौसम की बेरुखी से त्रस्त चमोली के ग्रामीणों ने अब देवी-देवताओं और प्रकृति की आराधना करते हुए बारिश-बर्फबारी के लिए ‘उच्याणा’ रखा है। इधर मौसम निदेशक सीएस तोमर के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, जिले के गैरसैंण में नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाले 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने किया गिरफतार।

इन जिलों में 3400 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं। हालांकि राज्य के शेष जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। आईएमडी के मुताबिक समूचे उत्तराखंड में 19 और 20 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में 21 जनवरी से फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं। आईएमडी के अनुसार 21-22 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। साथ ही 34 सौ मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में इन दो दिन बर्फबारी के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, नगर क्षेत्र गौचर में पुष्प वर्षा से मां अनुसूया डोली का हुआ भव्य स्वागत।

इसके अगले दो दिन पूरे राज्य में बारिश के आसार बन रहे हैं। बारिश और बर्फबारी से राज्य में भीषण ठंड पड़ने की संभावना है।
22-23 जनवरी को पूरे राज्य होगी झमाझम बारिश

आईएमडी के अनुसार उत्तराखंड में 21 जनवरी से मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। 21-22 जनवरी को राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 23 जनवरी को बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 23 और 24 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के अनेकों जगहों पर झमाझम बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों व मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां वाहन समाया नदी में एसडीआरएफ ने एक शव किया बरामद अधिक रात होने व अंधेरे के कारण वाहन का नही चला पता सर्च अभियान जारी।

इन दो दिन राज्य में 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी के आसार हैं।

 आज के लिए कोहरे का अलर्ट

आईएमडी ने आज उत्तराखंड में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की भी संभावना जताई है।
पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना के बीच मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। आईएमडी ने हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के अलावा नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी क्षेत्रों के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इससे दृष्यता कम हो सकती है और यातायात प्रभावित हो सकता है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *