पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों की चुनाव की तिथियों की चुनाव आयोग ने की घोषणा 4 मई को होगी मतगणना।

न्यूज 13 ब्यूरो नई दिल्ली

नई दिल्ली/ केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार इन राज्यों में अप्रैल के दौरान मतदान कराया जाएगा जबकि सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

यह भी पढ़ें ऐरुद्रप्रयाग, मायके से ससुराल वापस लौट रही महिला रहस्यमय तरीके से तिलवाड़ा से गायब।

असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान निर्वाचन आयोग के मुताबिक असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। इन राज्यों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना 4 मई को होगी। आयोग ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।

 पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। राज्य में पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा।

यह भी पढ़ें 👉 मुरादाबाद, राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी कार हल्द्वानी निवासी 4 युवकों की हुई दर्दनाक मौत।

दोनों चरणों में मतदान संपन्न होने के बाद 4 मई को मतों की गिनती की जाएगी और परिणाम घोषित किए जायेंगे।

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 23 अप्रैल को कराया जाएगा। मतदान के बाद सभी मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

मई में समाप्त हो रहा है पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल

निर्वाचन आयोग ने बताया कि इन सभी पांच राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई महीने में समाप्त हो रहा है। इसी वजह से अप्रैल-मई के बीच पूरी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *