चमोली, पीपलकोटि से 15 दिन से लापता महिला का नही मिल रहा कोई सुराग परिजन है परेशान।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ चमोली तहसील के
पीपलकोटी से लापता महिला का 15 दिन से अधिक वक्त बीत जाने के बाद भी अभी कोई पता नहीं चल पाया है। इसके चलते परिजन परेशान है। यहां पीपलकोटी नगर क्षेत्र के नौरख गांव के दयाल सिंह नेगी की पत्नी संतोषी देवी उम्र 47 वर्ष 2 नवंबर को तड़के तीन बजे घर से लापता हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉 विकास पुरुष के नाम से विख्यात नोएडा का गठन करने वाले और सिडकुल की स्थापना करने वाले स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी का पुश्तैनी गांव आज तक नहीं जुड़ा सड़क से।

परिजनों ने लगातार ढूंढ खोज की किंतु उसका कोई पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस में 3 नवंबर को गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस भी लगातार ढूंढ खोज में जुटी हुई है। लापता महिला की बेटी निशा द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि उसकी मां संतोषी देवी का मानसिंक संतुलन ठीक न होने के कारण वह यकायक कहीं चली गई। सीसीटीवी फूटेज में वह अंतिम बार 2 नवंबर को बिरही के समीप देखी गई।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, सोमेश्वर में पागल कुत्ते ने 3 दिन में 23 लोगों के साथ ही एक दर्जन से अधिक मवेशियों को काटा अस्पताल में हुई भीड़ इकट्ठा क्षेत्र में फैली दहशत।

उन्होंने लापता महिला के बारे में किसी भी तरह की सूचना मिलने पर परिजनों को देने की अपील की है। बताया कि महिला के पास कोई मोबाइल और आईडी भी साथ में नहीं है। इस तरह 15 दिन से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी लापता महिला का सुराग न मिलने से परिन परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *