नैनीताल, जिलापंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जबरदस्त हंगामा हाईकोर्ट की शरण में पहुंची कांग्रेस हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी व एसएसपी को कोर्ट में पेश होने के लिए निर्देश।
नैनीताल, जिलापंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जबरदस्त हंगामा हाईकोर्ट की शरण में पहुंची कांग्रेस हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी व एसएसपी को कोर्ट में पेश होने के लिए निर्देश।
नैनीताल/ नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि उनके कुछ जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर लिया गया है। इसी को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट का रुख किया जहां उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि उनके पार्टी के चार जिला पंचायत सदस्य मतदान से ठीक पहले गायब हो गए और उन्हें शक है कि इन्हें जबरन उठाया गया है। इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग सदस्यों को जबरन गाड़ी में बैठाते नजर आ रहे हैं।
हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तुरंत पेश होने का आदेश दिया है। साथ ही गायब सदस्यों को जल्द से जल्द खोजने को कहा गया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर उनके सदस्यों को सुरक्षित वापस नहीं लाया गया तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। फिलहाल जिले में माहौल गर्म है और सबकी नजर हाईकोर्ट के अगले कदम पर है।