मुरादाबाद, राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी कार हल्द्वानी निवासी 4 युवकों की हुई दर्दनाक मौत।
मुरादाबाद, राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी कार हल्द्वानी निवासी 4 युवकों की हुई दर्दनाक मौत।
मुरादाबाद/ सोमवार को मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार युवकों ने मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
हादसा सोमवार सुबह उस वक्त हुआ जब हल्द्वानी के पांच दोस्त कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे
नींद की झपकी बनी काल
शुरुआती जांच के मुताबिक कार चालक को संभवत नींद की झपकी आ गई थी।
मृतक— अनिल नेगी, सुंदर सिंह, भुवन भंडारी और दयाल सिंह
गंभीर घायल– यशदीप पांडे इन्हें मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे का तत्काल संज्ञान लिया
मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
निर्देश: उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुचने और राहत कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ घायल युवक के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
पुलिस की कार्रवाई
मूंढापांडे एसएचओ मोहित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को काटकर उसमें फंसे युवकों को बाहर निकाला। क्षतिग्रस्त कार को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया है। पुलिस अब मृतकों के परिजनों से संपर्क कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।