पिथौरागढ़ में तेंदुए की दहशत आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को किया गंभीर घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ जिले के जीबी गांव में मंगलवार देर शाम एक भयावह घटना घटी जब एक 10 वर्षीय बच्चा तेंदुए के शिकार बन गया। प्रकाश बिष्ट जो कि अपने घर के आंगन में खेल रहा था अचानक तेंदुए के हमले का शिकार हुआ। तेंदुए ने बच्चे को मुंह में दबाकर जंगल की ओर ले जाने की कोशिश की।
चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों और परिजनों ने फौरन शोर मचाते हुए तेंदुए का पीछा किया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 23 व 24 जनवरी को भारी बर्फबारी के साथ बारिश का किया अलर्ट जारी सावधान रहिए।

ग्रामीणों की सतर्कता के के चलते तेंदुआ कुछ ही दूरी पर बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल प्रकाश को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टर अमन आलम ने बताया कि बच्चे के सिर, मुंह और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रकाश पिथौरागढ़ की सातशिलिंग प्राथमिक पाठशाला में तीसरी कक्षा का छात्र है और मूल रूप से नेपाल के बैतड़ी जिले का निवासी है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में 300 मीटर गहरी खाई में समाई कार हादसे में 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

वन विभाग की टीम ने भी घटना स्थल का दौरा किया वन दरोगा कैलाश ग्वासीकोटी, वन बीट अधिकारी किरन नगरकोटी और मनोज ज्याला ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे की स्थिति का जायजा लिया। डीएफओ आशुतोष सिंह के निर्देश पर टीम जीबी गांव और आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर रही है। यहां तेंदुए की सक्रियता पहले भी देखी जा चुकी है। कुछ दिन पहले पिथौरागढ़ नगर के खड़कोट वार्ड में तेंदुए के आने से अफरातफरी मची थी और बडौली गांव में भी पिछले माह कई दिनों तक तेंदुए की गतिविधियों से लोग दहशत में रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *