उत्तराखंड में यहां 20 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा कानूनगो को।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है लक्सर में चकबंदी लेखपाल सुभाष कुमार को विजिलेंस ने शुक्रवार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा लिया। लेखपाल पीड़ित से भूमि की सीमा में संशोधन के नाम पर यह रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस ने आरोपी सुभाष कुमार के घर पर भी तलाशी ली है। आरोपी को आज को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, विभाग अपनी परिसंपत्तियों का शीघ्र करें सीमांकन जिलाधिकारी।

विजिलेंस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लेखपाल सुभाष कुमार इस वक्त कानूनगो का काम भी देख रहा है। लक्सर निवासी पीड़ित की भूमि की सीमा में संशोधन होना था। इसके लिए वह लगातार लक्सर चकबंदी कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। दो दिन पहले उन्होंने लेखपाल सुभाष कुमार से मुलाकात की। सुभाष ने रिश्वत लेकर काम करने की बात कही। शुरुआत में उनसे 40 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। इसके बाद बाद 20 हजार रुपये में बात तय हो गई। पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था तो उन्होंने विजिलेंस में शिकायत कर दी।

य‌ह भी पढ़ें 👉 यहा देवर भाभी ने पंखे पर लटक कर की अपनी जीवन लीला समाप्त।

सुभाष कुमार ने पीड़ित को शुक्रवार को रिश्वत लेकर कार्यालय बुलाया। उनके पीछे से गई विजिलेंस की ट्रॅप टीम ने सुभाष कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।निदेशक विजिलेंस डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके घर व कार्यालय में तलाशी की जा रही है। कुछ दस्तावेज व अन्य सामग्री भी मिली है जिनकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *