पौड़ी में घास काट रही बहू के सामने सास को गुलदार ने उतारा मौत के घाट।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ जिले के कोटी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां गुरुवार दोपहर घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। यह हादसा श्रीनगर-पौड़ी मोटर मार्ग पर कोटी गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्कूल के पास हुआ।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली जिले के पोखरी में जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला पूरी रात जंगल में छुपकर बचाई जान, महिला अस्पताल में भर्ती हालत गंभीर।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव की गिन्नी देवी अपनी बहू दुर्गी देवी के साथ दोपहर लगभग 3:30 बजे घास काटने गई थीं। इसी बीच झाड़ियों से अचानक निकले गुलदार ने गिन्नी देवी पर हमला बोल दिया। बहू ने चीख-पुकार मचाकर उसे बचाने की कोशिश की लेकिन गुलदार से महिला को नहीं छुड़ा पाई और कुछ ही पलों में उसकी जान गुलदार ने ले ली।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड की खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने एक बार फिर लेली 24 वर्षीय गर्भवती महिला की जान।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्राम प्रधान करिश्मा देवी ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से गुलदार की सक्रियता बढ़ी हुई थी और वन विभाग को सूचना भी दी गई थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, पीपलकोटि से 15 दिन से लापता महिला का नही मिल रहा कोई सुराग परिजन है परेशान।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा के इंतज़ाम और गुलदार को पकड़ने की मांग की है। स्थानीय लोग महिला के शव को सड़क तक लाने में जुटे रहे जबकि परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में तनाव और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो और किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *