यहां शादी के 24 घंटे होते ही दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म परिवार वाले हैरान।

न्यूज 13 ब्यूरो नोएडा

ग्रेटर नोएडा/ यहां दनकौर क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है यहां शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस घटना ने परिवार में हड़कंप मचा दिया और दूल्हे ने अपने परिवार के साथ दुल्हन को रखने से मना कर दिया। जानें इस मामले की पूरी कहानी और इसके पीछे की सच्चाई। शादी को सात जन्मों का संबंध माना जाता है जब एक लड़का और लड़की इस बंधन में बंधते हैं तो वे अपने जीवन की नई शुरुआत करते हैं। शादी के बाद हर किसी की इच्छा होती है कि उनके घर में बच्चों की किलकारी गूंजे। भारत में शादी के तुरंत बाद बड़े-बुजुर्ग बच्चों के आने की प्रतीक्षा करने लगते हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड परिवहन निगम की तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने रौंदा भेड़ों के झुंड को कई भेड़ों की हुई मौत।

हालांकि एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें दुल्हन ने शादी के अगले दिन ही एक बच्ची को जन्म दिया। यह घटना ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के एक गांव में हुई। शादी के महज 24 घंटे बाद दुल्हन के बच्चे को जन्म देने से पूरा परिवार हैरान रह गया।

दुल्हन के गर्भवती होने का खुलासा

यह घटना उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से संबंधित है। दनकौर क्षेत्र के एक युवक की शादी सोमवार को बुलंदशहर की एक लड़की से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल आई किंतु मंगलवार की शाम उसे अचानक पेट में दर्द हुआ। परिवार ने उसे दनकौर के अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन 7 महीने की गर्भवती है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म होटल मैनेजर सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

इस जानकारी के बाद दूल्हा और उसके परिवार के लोग हैरान रह गए। शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दिया। दुल्हन के मायके वालों को इस घटना की सूचना दी गई जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। दूल्हा और उसके परिवार ने दुल्हन को अपने साथ रखने से मना कर दिया जिसके चलते मामला पुलिस तक पहुंच गया।

 धोखाधड़ी का मामला दर्ज

दूल्हे के परिवार का आरोप है कि जब 5 महीने पहले रिश्ता तय हुआ था तब उन्हें दुल्हन के गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। दुल्हन के परिवार ने यह बात छुपाई जिसके कारण दूल्हा उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। इस घटना के बाद दुल्हन अपने मायके लौट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *