रुद्रप्रयाग >> दक्षिणी जखोली रेंज में पांच दिवसीय ‘वन उपज से आजीविका संवर्धन’ कार्यशाला सम्पन्न।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग:-

जखोली/ रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के दक्षिणी जखोली रेंज के अंतर्गत RDF (Restoration of Degraded Forest) योजना के तहत रोठिया ग्राम सभा में पांच दिवसीय ‘वन उपज से आजीविका संवर्धन’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। 17 जनवरी से शुरू हुए इस प्रशिक्षण शिविर में ग्रामीणों को मशरूम उत्पादन और वैज्ञानिक पद्धति से मधुमक्खी पालन की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, भगतदा अब कुछ लोगों को नहीं पूरे राज्य को बता दो कहा से लाए आप कपकोट के इस विधायक को जो 4 साल में 4 किलोमीटर रोड़ नहीं बना पाया, रोड़ नहीं होने के कारण गांव नहीं पहुंच पाया शहीद का पार्थिव शरीर 4 किलोमीटर पैदल व 10 किलोमीटर गाड़ी से आकर बूढ़े मां बाप ने शहीद बेटे के किए अंतिम दर्शन।

मैसर्स अनंत हिमलयाज जखोली और मैसर्स ग्रीनहट ऑर्गेनिक ग्लोबल पहाड़ी के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस शिविर में स्थानीय महिलाओं और युवाओं को न केवल उत्पादन, बल्कि मशरूम का अचार बनाने और उसे सुखाकर संरक्षित करने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 चट्टान गिरने व भारी मात्रा में मलवा आने से पौड़ी कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग बंद खुलने में लगेंगे दो दिन।

विशेषज्ञों के अनुसार, मशरूम की खेती और मधुमक्खी पालन ऐसे कृषि आधारित उद्योग हैं जिन्हें भूमिहीन किसान, महिलाएं और बुजुर्ग भी कम लागत में अपनाकर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। कार्यशाला में विशेष रूप से ‘एपिस सेरेना’ मधुमक्खी और ‘ऑयस्टर’ व ‘बटन’ मशरूम पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जो उत्तराखंड की जलवायु के लिए सर्वोत्तम माने जाते हैं। प्रशिक्षण के दौरान शहद के साथ-साथ पराग (Pollen) और रॉयल जेली जैसे बहुमूल्य उत्पाद तैयार करने की जानकारी भी दी जा रही है। उप प्रभागीय वनाधिकारी पुण्डीर ने बताया कि इस पहल का मुख्य लक्ष्य ग्रामीणों को वनों के संरक्षण से जोड़ते हुए उनकी आजीविका को सुरक्षित करना है, जिससे ‘लोकल फॉर वोकल’ का सपना साकार हो सके।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 23 व 24 जनवरी को भारी बर्फबारी के साथ बारिश का किया अलर्ट जारी सावधान रहिए।

प्रशिक्षण को लेकर स्थानीय महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिभागी कमला देवी व सुशीला देवी ने बताया कि आधुनिक तकनीकों को सीखकर वे न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुधारेंगी, बल्कि मधुमक्खियों के परागण के जरिए जंगलों और पर्यावरण के संरक्षण में भी योगदान देंगी।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में 300 मीटर गहरी खाई में समाई कार हादसे में 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

वन प्रभाग का मानना है कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले पहाड़ में इस तरह के स्टार्टअप स्वरोजगार का एक सशक्त माध्यम बनेंगे और ग्रामीणों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने में मददगार साबित होंगे। कार्यक्रम में रेंज अधिकारी हरीश थपलियाल, वन दरोगा गोविंद चौहान, ग्रामीण विजयपाल, बलबीर,काजल देवी, कमला देवी, अमारी देवी ,योगिता देवी सुशील देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *