देहरादून/ उत्तराखंड में जल्द ही धार्मिक बदलाव होने वाला है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बड़ा बयान देते हुए कहा बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम सहित मंदिर समिति के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके लिए मंदिर समिति की आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
केदारनाथ- बदरीनाथ सहित सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश होगा वर्जित बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा सर्वोपरि है। केदार खंड से लेकर मानस खंड तक स्थापित मंदिर श्रृंखला में परंपरागत रूप से गैर-हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहा है।