मुनस्यारी/ विकास खण्ड सभागार में सैकड़ों कांग्रेसियों ने विधायक हरीश धामी का स्वागत और अभिनन्दन किया, इससे पूर्व टैक्सी स्टैंड से ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया,
ब्लाक हाल में विधायक ने कहा कि नौ वर्षों में भाजपा ने पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार कर जनता को लूट लिया है, अब जनता ने मन बना लिया है कि इस बार भाजपा को उसकी करनी का फल जरूर दिया जायेगा,
इस अवसर पर करीब तीन दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली, समारोह में ब्लाक प्रमुख कविता महर, नगर पंचायत अध्यक्ष धारचूला शशि थापा, विधायक प्रतिनिधि जगत महर, पूर्व ब्लाक प्रमुख बीडी जोशी,
जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, दान सिंह बगरी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी,विक्रम दानू, शंकर धर्मशक्तू,देवा राणा,खुशाल हरकोटिया,देव बोरा,सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद थे, कार्यक्रम का संचालन सुन्दर राम ने किया।