मुख्यमंत्री धामी का शराब प्रेम कुमाऊं मंडल में खुलेगी देशी और विदेशी मदिरा की 55 नई दुकानें।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ शराब के शौकीनों के लिए सरकार 55 और नए ठेके खोलने की तैयारी में है। उत्तराखंड आबकारी विभाग ने राजस्व के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कुमाऊं मंडल में शराब की दुकानों के नेटवर्क को विस्तार देने की तैयारी पूरी कर ली है। नए वित्तीय वर्ष में कुमाऊं मंडल के अलग-अलग जिलों में देशी और अंग्रेजी शराब की कुल 55 नई दुकानों के लिए लॉटरी की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा है। शराब की नई दुकानें केवल उन्हीं स्थानों पर खुलेंगी जहां पार्किंग की समुचित व्यवस्था होगी ताकि मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित न हो।

यह भी पढ़ें,,,,,👉उत्तराखंड वन विकास निगम बना घोटाले का निगम, एक ही दिन होटल में रूकने के लिए विदेश के दो होटलों के बिल और अधिकारी उत्तराखंड में।

इस कवायद से सरकारी खजाना भरने की उम्मीद है। नए ठेकों की जगहों को लेकर स्थानीय स्तर पर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा 23 नई दुकानें ऊधमसिंह नगर जिले में खोली जाएंगीं। वहीं सीमांत जिले पिथौरागढ़ जिले में 14, नैनीताल में आठ और चम्पावत में चार नई दुकानें खुलेंगीं। विभाग ने नई दुकानों से लगभग 60-65 करोड़ का राजस्व मिलने का लक्ष्य तय किया है। आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त के मुताबिक विदेशी मदिरा की 55 नई दुकानें खोली जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में फिर से हुआ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय 3 दिन बारीष के साथ-साथ आंधी तूफान।

यह दुकानें एक अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। दुकानों को खोलते समय आबकारी के सभी नियमों का ध्यान रखा जाएगा।

 नैनीताल में यहां खुलेंगे नए ठेके

शराब की नई दुकानें खोलने के लिए आबकारी विभाग ने खाका तैयार कर लिया है। नैनीताल जिले में अंग्रेजी शराब की आठ नई दुकानों के लिए मार्ग चिह्नित कर लिए गए हैं। आबकारी विभाग के मुताबिक अंग्रेजी शराब के लिए बजून-कालाढूंगी मार्ग, रामनगर-काशीपुर मार्ग, पंचायत घर-गन्ना मोट मार्ग, ढिकुली-मोहान और रातीघाट गौलापार-चोरगलिया रोड, बजून-कालाढूंगी और मालधन रोड पर खुलेंगी। जल्द ही कुमाऊं की 55 नई शराब की दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उसके बाद नई दुकानें अस्तित्व में आ जाएंगी। रातीघाट में विरोध शुरू हो चुका है। नैनीताल जिले के बेतालघाट विकास खंड के रातीघाट में
शराब की नई दुकान खोलने का विरोध भी शुरू हो गया है रातीघाट क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान का विरोध तेज हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में घर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़ महिला सहित 3 गिरफ्तार पीड़िताओं को किया गया रेस्क्यू।

ब्लॉक प्रमुख अंकित साह के नेतृत्व में बुधवार को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नैनीताल विधायक सरिता आर्य की मौजूदगी में एसडीएम मोनिका के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। कहा कि रातीघाट क्षेत्र धार्मिक और शैक्षिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। यहां से कुछ दूरी पर प्रसिद्ध कैंची धाम स्थित है साथ ही आसपास विद्यालय और आवासीय बस्तियां हैं। ऐसे में शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल बिगड़ने के साथ महिलाओं, बच्चों और विद्यार्थियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह भी आशंका जताई कि दुकान खुलने से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ेंगीं। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *