चमोली जिले ने शराब की बिक्री में तोडे सारे रिकॉर्ड जनपदवासी एक वर्ष में गटक गए 92.84 करोड़ की शराब।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मण बिष्ट द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक चमोली जिले में शराब के शौकीनों ने सरकारी खजाने को जमकर भरा है।

1– वित्तीय वर्ष 2025-26 का रिपोर्ट कार्ड

कुल बिक्री ₹92.84 करोड़।

उपलब्धि यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। विभाग के मुताबिक सभी दुकानों का संचालन नियमानुसार हुआ और किसी भी दुकान की देयता बकाया नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत जिले के पाटी विकास खंड में देर रात रिहायशी घर में लगी भीषण आग 47 वर्षीय राजेन्द्र सिंह की ज़िंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत।

राजस्व—  इस भारी बिक्री से उत्तराखंड सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

2– भविष्य के ‘ऊंचे’ लक्ष्य

 आबकारी विभाग ने मौजूदा रुझान को देखते हुए भविष्य के लिए और भी बड़े लक्ष्य निर्धारित किए हैं

वित्तीय वर्ष 2026-27: ₹99 करोड़ का लक्ष्य।

वित्तीय वर्ष 2027-28: ₹103 करोड़ का लक्ष्य।

3– आय’ बनाम ‘सामाजिक प्रभाव

एक ओर जहा विभाग और सरकार राजस्व बढ़ने से खुश हैं वहीं दूसरी ओर इसके सामाजिक दुष्परिणामों पर चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इन 5 जिलों के लिए आज आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी।

सामाजिक चिंता– सामाजिक कार्यकर्ताओं
का मानना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में शराब की इतनी अधिक खपत पारिवारिक संरचना और युवाओं के भविष्य के लिए खतरे की घंटी है।

शराब बंदी वाले गांव– चमोली के कई गांवों में ग्रामीणों विशेषकर महिला मंगल दलों ने अपने स्तर पर शराब बंदी लागू की हुई है परन्तु जिले के कुल आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

रणनीति— बढ़ते लक्ष्य यह दर्शाते हैं कि सरकार की राजस्व नीति शराब के विस्तार पर केंद्रित होती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *