ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पल्टी कार मची चीख पुकार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा पंतगांव के समीप सड़क पर पलटी नोएडा के यात्रियों की कार मची चीख पुकार नोएडा से परिवार श्रीनगर की ओर जा रहा था। इस बीच ड्राइवर को पंतगांव के समीप अचानक झपकी आ गई जिसके बाद उन्होंने हैंडब्रेक खींच लिया इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉 भाजपा का निर्लज्ज नेता दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेहद आपत्ति जनक हालात में सीसीटीवी कैमरे में कैद।

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पंतगांव के समीप नोएडा के यात्रियों की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार के पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि कार खाई की तरफ नहीं गिरी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार के लोग सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ की मेयर कल्पना देवलाल नैनीताल हाईकोर्ट का नोटिस पद हटाने की याचिका पर हुई सुनवाई।

 थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के मुताबिक नोएडा निवासी अनुभव प्रसाद डिमरी पुत्र वीरेंद्र प्रसाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ श्रीकोट गंगानली, श्रीनगर की ओर आ रहे थे। पंतगांव के समीप ड्राइवर अनुभव को अचानक झपकी आ गई जिसके चलते उन्होंने हैंडब्रेक खींच लिया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सौभाग्य से वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *