उत्तराखंड के साथ ही इन 6 शहरों का बदलेगा मौसम इन 16 शहरों के लिए घने कोहरे का अलर्ट।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड सहित 6 शहरों में बदलेगा मौसम का मिज़ाज 16 जिलों से घने कोहरे का अलर्ट उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली सहित देश के 6 प्रमुख शहरों में बादल छाने और कई क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं 16 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉 रूद्रप्रयाग जिले के जखोली विकास खंड में भालू फंसा तारबाड़ में वन विभाग ने कड़ी मस्क़त करके किया रेस्क्यू लेकिन होश में आते ही भागा भालू।

सुबह के वक्त वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली सहित 6 शहरों में छाएंगे काले बादल

मौसम विभाग के मुताबिक 14 दिसंबर को दिल्ली, शिमला, मनाली, देहरादून, गुलमर्ग और श्रीनगर में आसमान में काले बादल छाए रहेंगे।

मनाली में भारी बर्फबारी का अलर्ट

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 2°C तक गिरने की संभावना

मनाली में तापमान -6°C तक पहुंच सकता है

हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के मनाली, शिमला, समदो, ताबो और कुकुमसेरी में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, आधी रात में पकड़ा गया 45 वर्षीय व्यक्ति को अपना निवाला बनाने वाला गुलदार।

उत्तराखंड के नैनीताल, मसूरी के साथ ही चमोली में तापमान तेजी से गिर सकता है।

16 जिलों में घना कोहरा दृश्यता होगी बेहद कम

उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है-

बिहार- पटना, सारण, बक्सर, भोजपुर, पूर्णिया, अररिया उत्तर प्रदेशः लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बाराबंकी

राजस्थान- जयपुर, कोटा

मध्य प्रदेश- भोपाल, इंदौर

सुबह के समय दृश्यता शून्य के करीब पहुंच सकती है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 25°C

न्यूनतम तापमान 8°C

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां होटल के कमरे टिहरी की युवती के साथ पकड़ा गया मुस्लिम युवक फोन में मिले कई हिन्दू लड़कियों के अश्लील वीडियो और फोटो

प्रमुख शहरों का तापमान 14 दिसंबर

 शहर, अधिकतम, न्यूनतम

दिल्ली

25°C

08°C

मुंबई

30°C

24°C

कोलकाता

27°C

18°C

चेन्नई

28°C

22°C

भोपाल

24°C

10°C

जयपुर

26°C

12°C

शिमला

21°C

07°C

मनाली

06°C

-06°C

लखनऊ

25°C

11°C

यूपी में शीत लहर का प्रकोप

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, गौतमबुद्ध नगर में शीत लहर की चेतावनी है। बरेली, कुशीनगर और गोरखपुर में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *