उत्तरकाशी/ उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष कम होने होने का नाम नहीं ले रहे इन हमलों से ग्रामीणों में रोष फैला हुआ है। ताजी घटना उत्तरकाशी जिले के मोरी विकास खंड की बताई जा रही है जहां एक भालू के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के अंतर्गत गंगाड गांव की है जहां ग्रामीण अपनी भेड़-बकरियों को चराने गया था।
अचानक जंगल से आए भालू ने उस पर हमला कर दिया। घटना के वक्त चीख पुकार के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया बताया जा रहा है कि गंगाड गांव के निवासी सूरत सिंह उम्र 52 वर्ष पुत्र ताली राम बीते रोज अपने मवेशियों को चराने धारकोट के कनासरा तोक क्षेत्र में गए थे। इसी बीच झाड़ियों से निकले एक जंगली भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
सूरत सिंह के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह भालू को वहां से भगाया। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल सूरत सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी मोरी में पहुंचाया है। जहा से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया।