एक कुत्ते ने बिगाड डाला हल्द्वानी का साम्प्रदायिक सौहार्द 5 घंटे तक जमकर हुआ बबाल पुलिस को भांजनी पड़ीं लाठियां।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ शहर के उजाला नगर क्षेत्र में बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम 7 बजे से आधी रात 12 बजे तक की सनसनीखेज घटना ने पूरे नैनीताल जिले के प्रशासनिक अमले को हिलाकर रख दिया। उजाला नगर क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल के सामने पशु के अवशेष मिलने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।लोग इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की साजिश समझकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए तोड़फोड़ पर उतर गए। पुलिस को 15 बार लाठियां भांजनी पड़ीं।

यह भी पढ़ें 👉 मसूरी में देर रात जमकर हुआ हंगामा स्पा सेंटर से जन्मा विवाद पहुंचा सड़क पर।

पीएसी के अलावा सारे थानों की फोर्स को बुला लिया गया। इस बीच 25 बार उपद्रवियों को दौड़ाया गया परन्तु जब घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो उसने सबको हैरान कर दिया। फुटेज में दिख रहा है कि ये काम किसी इंसान का नहीं, बल्कि एक कुत्ते का है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो में एक कुत्ता मुंह में पशु का अवशेष दबाए दिख रहा है। कुत्ता पशु के अवशेष को वहीं छोड़ जाता है। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की गई। फुटेज में दिखाई दिया कि एक कुत्ता जंगल की ओर से यह अवशेष लेकर आया इसके बाद क्षेत्र में बवाल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 शिवालिक नगर में महिला को सम्मोहित कर ठगने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने किया गिरफतार 8 लाख से अधिक के जेवर भी किए बरामद।

उल्लेखनीय है कि बरेली रोड में उजाला नगर में मंदिर के समीप ही गौवंश का कटा सिर होने की सूचना के बाद बवाल हो गया था भारी संख्या में जुटे लोगों को पुलिस प्रशासन द्वारा पहले समझाने की कोशिश की गई परंतु आक्रोशित भीड़ ने नजदीक स्थित एक रेस्टोरेंट में पथराव करके तोड़फोड़ कर दी इसके बाद पुलिस ने कई बार लाठी चार्ज करके भीड़ को तितर बितर किया इस बीच शहर में अफवाह और तनाव का माहौल भी बन गया यह स्थिति आधी रात बाद तक रही। इस बीच हल्द्वानी शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पुलिस के साथ ही पीएसी मंगाकर यहां तैनात कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *