हल्द्वानी में बेतालघाट विकास खंड के हरतपा गांव के 28 वर्षीय युवक की तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने ले ली जान।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ चौराहे पर मंगलवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक युवक की जिंदगी को छीन लिया। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर में एक 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉मुख्यमंत्री धामी का शराब प्रेम कुमाऊं मंडल में खुलेगी देशी और विदेशी मदिरा की 55 नई दुकानें।

बताया जा रहा है कि मृतक एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था।

काम पर निकला था युवक लौटकर नहीं आया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखण्ड के हरतपा का निवासी 28 वर्षीय अनिल रौतेला हल्द्वानी में किराए के कमरे में रहकर एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था। रोजमर्रा की तरह मंगलवार रात वह किसी जरूरी काम से देवलचौड़ क्षेत्र गया था लेकिन यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।

तेज रफ्तार ने ले ली युवक की जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हल्द्वानी की ओर से आ रहे एक डंपर ने अचानक अनिल को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड वन विकास निगम बना घोटाले का निगम, एक ही दिन होटल में रूकने के लिए विदेश के दो होटलों के बिल और अधिकारी उत्तराखंड में।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए उन्हें उठाकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

 अस्पताल में तोड़ा दम

डॉक्टरों ने अनिल को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में घर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़ महिला सहित 3 गिरफ्तार पीड़िताओं को किया गया रेस्क्यू।

यह खबर जैसे ही उनके परिजनों तक पहुंची घर में मातम छा गया।

पुलिस की कार्रवाई जारी

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *