उत्तराखंड में यहां ट्रॉली के सहारे नदी पार कर रही 15 वर्षीय किशोरी बही नदी में पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने चलाया सर्च अभियान।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ जिले के मोरी विकासखंड के भखवाड़ गांव में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रॉली के सहारे टौंस नदी पार कर रही 15 वर्षीय किशोरी अचानक नदी में गिरकर बह गई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच है और एसडीआरएफ व पुलिस की टीमों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

कैसे हो गया हादसा

ग्राम भखवाड़ के निचली शेरा तोक निवासी सबीना पुत्री यासीन अपनी मौसी मेमना के साथ सुबह ट्रॉली से टौंस नदी पार कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, सेना भर्ती रैली की तैयारियां तेज, 11 सितंबर से रानीखेत में होगा आयोजन।

इसी बीच ट्रॉली का रस्सा अचानक फंस गया और संतुलन बिगड़ गया। हादसे में सबीना ट्रॉली से नीचे गिर गई और नदी की तेज धारा में बह गई।

क्यों है ग्रामीण इस प्रकार नदी पार करने को मंजबूर

स्थानीय लोगों का कहना है कि टौंस नदी पर पैदल पुल का निर्माण न होने के कारण ग्रामीण वर्षों से अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रॉली के सहारे आवाजाही कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां सब इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिस कर्मियों पर हुआ हत्या का मुकदमा दर्ज।

कई बार हादसे भी हो चुके हैं परन्तु अब तक पुल बनाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

बचाव अभियान जारी

घटना की जानकारी मिलते ही मोरी पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में गुमशुदा बच्ची की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड वन विभाग में ट्रांसफर पर विवाद, 11 दिन में बदला सिविल सर्विस बोर्ड का फैसला अधिकारियों में मचा हड़कंप।

फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द टौंस नदी पर पुल निर्माण की मांग उठाई है ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *