देहरादून/ मौसम विभाग में 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि 3 घंटे में आंधी के साथ बर्फबारी और बरसात होने की संभावना है।
गंगोत्री, बद्रीनाथ, रानीखेत, काशीपुर, मुनस्यारी, जोशीमठ, चकराता, लोहाघाट, खटीमा, किच्छा तथा इनके आस पास के कई स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी आने की प्रबल संभावना मौसम विभाग ने जताई है वहीं दूसरी ओर उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमपात हो सकता है।