देहरादून/ समूचे देश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है और इस बार बदलाव सामान्य नहीं बल्कि काफी गंभीर माना जा रहा है।
आईएमडी ने 31 मार्च तक देश के लगभग 17 राज्यों में आंधी, तूफान, के साथ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
पर्वतीय क्षेत्रों के लिए तेज
तूफान का येलो अलर्ट जारी उत्तराखंड में बारिश-ओले और तेज तूफान का ट्रिपल अलर्ट
पहाड़ों में बारिश का दौर, मैदानी क्षेत्रों में ठंडक की एंट्री
इस बदलते मौसम का असर खासतौर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और बिहार समेत कई राज्यों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक कई जगहों पर हवाओं की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
उत्तर प्रदेश में 48 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
कानपुर, लखनऊ, झांसी, अलीगढ़, मेरठ, सीतापुर, बिजनौर, शाहजहांपुर और बहराइच जैसे जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं और बारिश
दिल्ली-एनसीआर में मौसम अचानक बिगड़ सकता है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनेगी।
हवा की गति रहेगी 50-70 किमी/घंटा
संभावित असर ट्रैफिक जाम, पेड़ गिरना, बिजली बाधित
उत्तराखंड में बारिश और बिजली का खतरा
उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा और टिहरी जैसे जिलों में तेज बारिश और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है।
पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है वहीं तेज हवाएं (60 किमी/घंटा तक) जोखिम बढ़ा सकती हैं।
बिहार के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी
बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, पूर्णिया, अररिया और समस्तीपुर सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। नदी किनारे और खुले क्षेत्रों में रहने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
पंजाब और हरियाणा में भी असर
पंजाब व हरियाणा के कई शहरों में तेज हवाओं और बारिश का असर रहेगा।
पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट
हरियाणा गुरुग्राम, अंबाला, सोनीपत, पानीपत यहां बिजली गिरने और तेज हवाओं से नुकसान की आशंका जताई गई है।
हिमाचल में आंधी के साथ भारी बारिश
हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मनाली, कांगड़ा और चंबा में तेज आंधी, बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
देशभर में मौसम का यह अचानक बदलाव आम लोगों के लिए चुनौती बन सकता है। ऐसे में आईएमडी की चेतावनियों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं इसलिए सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।