NEWS 13 प्रतिनिधि राहुल सिंह अधिकारी, चम्पावत:-
चम्पावत/ उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार हुआ है, चम्पावत जिले से सतीश पांडेय समेत तीन को जगह मिली है। पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रदेश कार्यकारिणी में 44 नए सदस्य शामिल किए गए हैं। इसकी सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर सूची को अंतिम रूप दिया गया है।

