NEWS 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-
अल्मोड़ा/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के अधिकार विषय पर जागरूकता कार्यक्रम न्यायालय सभागार अल्मोड़ा में आयोजित किया गया। जिसमे सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा महिलाओं के अधिकार से संबंधित कानूनी जानकारी (जैसे घरेलू हिंसा, 125 सीआरपीसी, बाल विवाह, दहेज प्रतिषेध अधिनियम आदि से संबंधित) जानकारी दी।
इसी क्रम में अभिलाषा तिवारी सहपरिवीक्षा अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा महिलाओं के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता सुनीता पांडे द्वारा भी महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में बेस अस्पताल अल्मोड़ा से डॉ0कंचना, आशा कार्यकत्री, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं पीएलवी महिला अध्यापिका उपस्थित रही।