पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में 300 मीटर गहरी खाई में समाई कार हादसे में 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ आज दोपहर पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तहसील गंगोलीहाट के अंतर्गत पोखरी-बोयल मोटर मार्ग पर छीना बोयल के नजदीक हुआ।

यह भी पढ़ें 👉 जनपद में 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता दिवस का होगा आयोजन, समान नागरिक संहिता से संबंधित विषयवस्तु का अधिक से अधिक हो प्रचार-प्रसार।

राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र बोयल से जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी भूपेंद्र मेहरा को प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दिन में लगभग 1 बजे स्विफ्ट डिजायर कार वाहन संख्या UK05 TA 5117 पोखरी से बोयल की ओर जा रही थी। इसी बीच वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा समाया जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नगर कांग्रेस कमेटी गौचर की बैठक में गौचर को दो सेक्टर में बांटा

घटना की सूचना मिलते ही थाना गंगोलीहाट से पुलिस टीम राजस्व विभाग की टीम 108 एम्बुलेंस तथा स्थानीय ग्रामीण मौके के लिए रवाना हुए। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान वाहन में सवार दो लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को तत्काल 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 शर्मनाक>>> मूलभूत सुविधाओं के लिए तड़प रहे उत्तराखंड के लोग विकास के लिए चुने सांसद उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कर रहे हैं सांसद निधि से विकास आरटीआई से हुआ खुलासा।

जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान शिवनाथ पुत्र प्रेमनाथ उम्र लगभग 70 वर्ष निवासी ग्राम औवला तल्ला मल्ला, तहसील गंगोलीहाट और भूपाल सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी दिगतोली, तहसील पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दोनों मृतकों का पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम की अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *