बद्रीनाथ धाम में दो फीट जमी बर्फ, जानिए 25 मार्च तक की मौसम विभाग की भविष्यवाणी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ बदरीनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते दो फिट तक बर्फ जम गई है। उत्तराखंड में बदले मौसम के मिजाज के चलते एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर>>> धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ।

बदरीनाथ धाम में दो फिट तक बर्फ जमी है। लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा जिले के सल्ट में 60 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक 2 घायलों को पुलिस ने किया रेस्क्यू।

मैदानी क्षेत्रों में तेज दौर की बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून सहित उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश-बर्फबारी के अलावा तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में बेतालघाट विकास खंड के हरतपा गांव के 28 वर्षीय युवक की तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने ले ली जान।

जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 25 मार्च तक राज्य के मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *