NEWS 13 प्रतिनिधि गोपेश्वर:-
चमोली/ थराली से भाजपा के बागी नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुडूडू लाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। गुड्डू लाल थराली विधानसभा से निदर्लीय चुनाव भी लड़ चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में गुड्डू लाल ने 7088 मत हासिल किए थे। गुड्डू लाल के साथ उनके कई अऔर समर्थकों ने भी उनके साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है। गुड्डू लाल ने नंदप्रयाग से घाट डेढ़ लेन सड़क आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। क्षेत्र के मुद्दों को लेकर हमेशा संघर्षशील रहेने वाले गुड्डू लाल यहां से जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। उनके साथ ही किशोरी नंदन डोभाल ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है। डोभाल उत्तराखंड कान्तु दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष रहे हैं। इन दोनों नेताओं को आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने सदस्यता दिलाई।
यह भी पढ़े 👉 : देवभूमि के टिहरी व चमोली जिले के दो जवान हुए मां भारती की रक्षा करते शहीद।