जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में तीन दिवसीय स्काउट गाइड व प्राथमिक चिकित्सा पर कार्यशाला संपन्न।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

गौचर चमोली/ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर चमोली में डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं का तीन दिवसीय स्काउट गाइड व प्राथमिक चिकित्सा का आधारभूत ज्ञान कार्यशाला का समापन डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य युवाओं का समग्र विकास- आध्यात्मिक, शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक व भावनात्मक विकास करना है, ताकि वे जिम्मेदार, सक्षम व आत्मनिर्भर नागरिक बनकर मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सके।

यह भी पढ़ें 👉 रहे सावधान>>> अगले 72 घंटों में 10 राज्यों के लिए भारी बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट, आईएमडी ने जारी की चेतावनी।

मुख्य संदर्भ दाता जिला आयुक्त स्काउट दीपक पुंडीर ने स्काउट का परिचय, खड़े होने का तरीका, ध्वज लीडर के कार्य, समाज सेवा के कार्य, प्राथमिक चिकित्सा के बारे में, जिला सचिव स्काउट गाइड राजेन्द्र कण्डारी ने टोली ज्ञान, ध्वज शिष्टाचार, नक्शा, मार्ग के खोज चिह्न, सीटी व हाथ के संकेत के बारे में, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड पुष्पा कनवासी ने प्रार्थना, ध्वज गान, प्रतिज्ञा, गाइड का परिचय, स्वास्थ्य के नियम, वी पी के छ: व्यायाम, योग व प्राणायाम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रशिक्षुओं को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉 श्रीनगर को हराकर बसंतपुर गौचर ने 14 रन से जीता क्रिकेट टूर्नामेंट।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एस डी आर एफ) गौचर चमोली से आये संदर्भ दाता सब इंसपेक्टर भगत सिंह कण्डारी, कान्सटेबल दिगम्बर नेगी, विक्रम सिंह नेगी व जितेंद्र फर्स्वाण ने आपदा प्रबंधन, फ्रैक्चर एंड मूविंग, रोप रेस्क्यू इक्विपमेंट, विभिन्न प्रकार की गांठें, मूविंग एंड लिफ्टिंग व इम्प्रोवाइज आफ स्ट्रेचर आदि की सामान्य जानकारी से प्रशिक्षुओं को रूबरू करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल के ओखलकांडा में एक और तेंदुआ फंसा पिंजरे में 5 तेंदुए पकड़े जाने के बाद भी 3 महिलाओं की मौत का सस्पेंश बरकरार अब डीएनए रिपोर्ट से खुलेगा आदमखोर का राज।

कैंप फायर (शिव रागिनी) के अन्तर्गत प्रशिक्षुओं की छ: टोलियों सूरजमुखी, बुरांश, कोबरा, बाज, भेड़िया व चीता के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। समापन अवसर पर मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम समन्वयक सुबोध डिमरी, सुमन भट्ट, योगेन्द्र सिंह बर्त्वाल, बचन जितेला, नीतू सूद, मृणाल जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *