उतराखंड के मैदान से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों के इन 8 जिलों में होगी झमाझम बारिश।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ राज्य में मौसम अभी भी करवट बदलता हुआ दिखाई दे रहा है मैदानी क्षेत्रों से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों के 8 जनपदों में इन 3 घंटे में गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ बारिश का मौसम बन रहा है

यह भी पढ़ें 👉 ढ़ोल-दामों एवं कुमाऊंनी संस्कृति के साथ मुंबई में धूम-धाम से मनाया गया होली महोत्सव।

मौसम विभाग ने सुबह 6:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक जारी तत्कालिक मौसम के पूर्वानुमान में राज्य के उत्तरकाशी, चमोली. पिथौरागढ़. उधम सिंह नगर नैनीताल, अल्मोड़ा. चंपावत के साथ ही बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है इस बीच मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 23 एमएम बरसात उत्तरकाशी में दर्ज की है जबकि डूडा में 20.5, बागेश्वर जिले के गरुड़ में 15.5 कट्टी में 14.5 सोनप्रयाग में 14. शीतला खेत में 11. मला में 10.5 बद्री केदार में 7 तथा कौसानी में 6.5 बरसात रिकॉर्ड की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में होली के जश्न के बीच इस जिले में आया भूकंप, रसोई में पकवान बना रही महिलाएं भागकर आई बाहर।

इस बीच मौसम के बदले मिजाज के बाद पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी के बीच एक बार फिर ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *