देहरादून/ उत्तराखंड की सियासत में कल का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमाऊं-गढ़वाल के 8 बड़े नेता कल को भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। दिल्ली में इन नेताओं के कांग्रेस में जॉइनिंग की तैयारी चल रही है।
सूत्रों के अनुसार कुमाऊं और गढ़वाल के लगभग 8 बड़े नेता जल्द ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह कदम कांग्रेस को संगठनात्मक मजबूती देने और चुनावी रणनीति को और धार देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इनमें 3 पूर्व विधायक शामिल बताए जा रहे हैं। जबकि 2 नेता भाजपा से जुड़े हुए हैं जिससे भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की मौजूदगी में इन नेताओं की औपचारिक जॉइनिंग कराई जाएगी।
वैसे पिछले कई दिनों से इस संबंध में अफवाहों का बाजार गर्म चल रहा था लेकिन आज एक चैनल को दिए साक्षात्कात में कांग्रेस के बड़े नेता और उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि कौन कौन नेता कांग्रेस ज्वाइन कर रहे है ये तस्वीर कल तक साफ़ हो जाएगी। इस इंटरव्यू के बाद ये कहा जा सकता है कि कही न कही कुछ बड़ा होने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर से चर्चाओं में रहे संजय नेगी इस फेज में शामिल नहीं हो रहे लेकिन संभव है कि वे दूसरे चरण में कांग्रेस जॉइन करें। इस संभावित जॉइनिंग से उत्तराखंड की सियासत में नए समीकरण बन सकते हैं।