वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर के कार्यालय में तैनात भ्रष्ट फॉरेस्टर को विजिलेंस की टीम ने 25 हजार 500 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

हल्द्वानी/ भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी पर आरोप है कि उसने कार्य से जुड़े भुगतान और पंजीकरण नवीनीकरण के नाम पर शिकायतकर्ता से 25,500 रुपये की घूस मांगी थी।

यह भी पढ़ें 👉बीजेपी को बड़ा झटका 3 विधायक पूर्व मेयर पूर्व ब्लाक प्रमुख और चेयरमैन सहित 6 बड़े नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में दर्ज मामले में आरोपी नवीन नौटियाल जो वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय जागेश्वर में बाबू फॉरेस्टर के पद पर तैनात है को शिकायतकर्ता जय प्रकाश से लीसा गडान-दुलान कार्य के पंजीकरण नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के एवज में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने द्वाराहाट विधानसभा, सोमेश्वर विधानसभा और रानीखेत विधानसभा की इन शराब की दुकानों को किया बंद।

इस मामले में एक अन्य आरोपी के रूप में वन क्षेत्राधिकारी रेंज जागेश्वर, सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा का नाम भी सामने आया है जिनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है और साफ संकेत गया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में अब किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *