NEWS 13 प्रतिनिधि हरिद्वार:-
लक्सर/ लक्सर से बड़ी खबर है यहां आप कि तिरंगा यात्रा में शामिल हुए ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को रेलवे फ्लाईओवर पर टक्कर मार दी और बाइक में सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया है। इस हादसे में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।
आम आदमी पार्टी की इस तिरंगा यात्रा में बीते दिन अजय कोठियाल भी पहुंचे थे। बीते दिन तिरंगा यात्रा रुड़की में निकाली गई थी जबकि आज लक्सर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। लेकिन आज आप की तिरंगा यात्रा में शामिल एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने दो बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भिजवाया जहां पर दोनों बाइक सवारों की नाजुक हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। लक्सर में रेलवे फ्लाईओवर का मामला है। फ्लाईओवर पर घटना के बाद लंबा जाम लग गया। घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी। वहीं सूचना के बाद अभी तक पुलिस भी नहीं पहुंची।
यह भी पढ़े 👉 : कार से पेशाब करने उतरा नशे में धुत्त व्यक्ति गिरा खाई में।