NEWS 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-
सितारगंज/ सितारगंज मे किसानों और आढ़तियों के बीच धान तौल को लेकर विवाद हुआ और किसानों ने मंडी गेट के सामने धान से भरी ट्रालियां लगाकर रोड़ बंद कर दिया। लाज़मी था प्रशासन के हाथ-पांव फूलनाकुछ समय पहले भी इस तरह का मामला सामने आया था।एसडीएम तुषार सैनी सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों ने कच्चे आढ़तियों पर मंडी परिसर के साथ सांठगांठ करके किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। तय मानकों के बाद भी कच्चे आढ़ती धान तौल में मनमानी करके कटौती कर रहे हैं।
और साथ ही किसानों ने धान का भुगतान 25 दिन के बाद करने का भी आरोप लगाया है। किसानों ने आरोप लगाया है कि जब भुगतान की मांग की गई तो आढ़तियों ने धान तौल बंद कर दी। किसानों ने आरोप लगाए कि किसानों की फसल खराब हो रही है। एसडीएम तुषार सैनी ने कच्चे किसानों से वार्ता करते हुए कच्चे आढ़तियों से मानकों के अनुसार धान की खरीद करने का भरोसा दिलाया। पिछले दिनों मंत्री बंशीधर भगत ने कहा था किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा लेकिन अब किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है।