बागनाथ की धरती डोली भूकंप के झटकों से ऐतिहातन घरों से बाहर निकले लोग।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ बागेश्वर जिले में आज
सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिससे कुछ देर के लिए लोगों में हड़कंप मच गया। झटके सुबह लगभग 11:47 बजे महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉चमोली जिले में अप्रैल में हो रही बर्फबारी से लुढ़का तापमान गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हुए लोग।

झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।

कोई नुकसान नहीं स्थिति सामान्य

राहत की बात यह है कि भूकंप से अब तक किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन ने जिले की सभी तहसीलों से स्थिति सामान्य होने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉चम्पावत जिले में एक साल में 93 करोड़ की शराब गटक गए जनपद वासी लेकिन लोग हैरान हैं आखिर इतनी शराब पी कौन रहा है।

प्रशासन अलर्ट अफवाहों से बचने की अपील जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *