अल्मोड़ा/ जिले के भिकियासैंण स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है यहां स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। समय पर सही इलाज और व्यवस्था न मिलने के कारण एक महिला की मौत हो गई जिससे एक बेटे के सिर से माँ का साया उठ गया।
परिजनों का आरोप है कि महिला को समय रहते अस्पताल लाया गया था लेकिन सही इलाज देने के बजाय उसे रेफर कर दिया गया। दूसरे अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
लगातार ऐसी घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय विधायक और नेता वोट मांगने तो पहुंच जाते हैं और बड़े-बड़े दावे भी करते हैं, लेकिन क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की ओर ध्यान नहीं दिया जाता। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर क्षेत्र में कब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी।