पौड़ी/ उत्तराखंड में होली के त्योहार से ठीक पहले एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। होल्यारों से भरी कार खाई में गिर गई। जिसमें चार की दर्दनाक मौत हो गई। नौ अन्य गम्भीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।
हादसा गुरुवार शाम को पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी के निकट हुआ। जहां दो वाहनों से कर्णप्रयाग बसाण गांव से होल्यारों की टीम पैठाणी क्षेत्र में आई थी। वापसी के वक्त यह हादसा हो गया। जिसमें एक कार खाई में गिर गई। जिसमें मौके पर तीन युवकों की मौत हो गई। एक अन्य ने रास्ते में दम तोड़ दिया। तीन घायलों को पौड़ी गढ़वाल के पाबौ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। छह गम्भीर घायलों को पौड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के शिकार युवकों के परिजनों को भी इस दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।