चमोली के पास जंगल में मिला नवजात का शव, बूरी तरह नोंचा है जंगली जानवरों ने, जांच में जुटी पुलिस।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जिले से एक बेहद संवेदनशील और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली चमोली क्षेत्र से लगे खैनुरी गांव के बराली तोक के जंगल में पुलिस ने एक नवजात शिशु का शव बरामद किया है। शव को जंगली जानवरों ने कई जगहों से नोंच दिया है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

चमोली के पास जंगल में मिला नवजात का शव

चमोली कोतवाली के थानाध्यक्ष अनुरोध व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कहा शनिवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से दोपहर लगभग सवा दो बजे पुलिस को जंगल में नवजात का शव पड़े होने की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉बजट से पहले गैस उपभोक्ताओं पर पड़ी महंगाई की मार, गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता के साथ मौके के लिए रवाना हुई।

बूरी तरह जंगली जानवरों ने नोचा नवजात को

मौके पर पहुंचने पर जंगल में नवजात का शव पड़ा मिला। आशा कार्यकर्ता ने प्राथमिक जानकारी में बताया कि शव लगभग सवा आठ माह के शिशु का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि शव के सिर की ओर से जंगली जानवरों द्वारा नोंचने के स्पष्ट निशान हैं।

यह भी पढ़ें 👉मौसम अपडेट>>> मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम का पुर्वानुमान जारी करते हुए आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का किया येलो अलर्ट जारी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए सैंपल सुरक्षित रखा जाएगा ताकि आगे की जांच में मदद मिल पाए। साथ ही पुलिस ने खैनुरी गांव में गर्भवती महिलाओं से संबंधित जानकारी भी जुटाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को भी पुलिस टीम गांव में जाकर पूछताछ करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को जंगल में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *